फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Finance Secretary seeks response from Excise Commissioner on closing the bar

जम्मू-कश्मीर: बार बंद करवाने पर वित्त सचिव ने आबकारी आयुक्त से मांगा जवाब

Fri, 03 Sep 2021 09:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 03 Sep 2021 09:09 PM IST
सार

20 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश। हाईकोर्ट में दी गई प्रशासन के आदेश को चुनौती।

विज्ञापन
J&K: Finance Secretary seeks response from Excise Commissioner on closing the bar
जम्मू हाईकोर्ट - फोटो : फाइल

विस्तार

लाइसेंस नवीनीकरण के अभाव में बंद कराए गए प्रदेश के अधिकांश बार के मामले में प्रशासनिक आदेश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने वित्त विभाग के सचिव, आबकारी विभाग के आयुक्त और अन्य को नोटिस जारी कर 20 सितंबर तक जवाब मांगा है।

विज्ञापन


कुछ बार एवं रेस्तरां मालिकों की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका दायर की गई है। जस्टिस सिंधु शर्मा ने एडवोकेट अरशद मलिक की अपीलकर्ताओं की तरफ से याचिका सुनने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। साथ ही प्रतिवादियों को याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधित्व पर फैसला करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुशखबरी: आईजीपी कश्मीर बोले- घाटी में रात 10 बजे से फिर शुरू होगी वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी सप्ताह बुधवार को आबकारी विभाग ने प्रदेश के तमाम बार बंद करने का निर्देश दिया था। बार मालिकों को नए सिरे से 21 शर्तें पूरी करने के साथ लाइसेंस नवीवीकरण के लिए कहा गया है। बार मालिकों का दावा है कि वह पहले से ही तमाम औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं और बार का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए पूरे साल की फीस भी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed