फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Bag full of weapons recovered in Qazigund, conspiracy foiled

जम्मू-कश्मीर: काजीगुंड में हथियारों से भरा बैग बरामद, साजिश नाकाम

Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल, पांच ग्रेनेड, बैटरी मिली।

विज्ञापन
J&K: Bag full of weapons recovered in Qazigund, conspiracy foiled
Banihal Qazigund tunnel - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में हथियारों से भरा बैग मिलने से सनसनी फैल गई। बैग में एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल, पांच ग्रेनेड, बैटरी आदि थे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों को इलाके के अखरान गांव में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स तथा पुलिस ने अभियान चलाकर बैग बरामद की। बैग पापुलर के पेड़ों से घिरे मैदान में खुले में पड़ा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ड्रोन हमले के बीच गृह राज्यमंत्री पहुंचे जम्मू, बॉर्डर पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर बैग में एक एके 47 राइफल, 48 गोलियां, एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, एक चाइनीज ग्रेनेड और तार के साथ बैटरी बरामद किया गया। सूत्रों का कहना है कि हथियारों की बरामदगी से बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार यहां तक कैसे पहुंचे। इसे कहां और किस तक पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed