फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: ACB raids Jalshakti offices in nine districts on complaints of corruption

जम्मू-कश्मीर: भ्रष्टाचार की शिकायत पर नौ जिलों के जलशक्ति कार्यालयों पर एसीबी का छापा

Tue, 10 Aug 2021 11:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 10 Aug 2021 11:22 PM IST
सार

टीम ने पिछले तीन साल में हुए सब स्टैंडर्ड कार्यों और बिना टेंडर के होने वाले कार्यों के रिकॉर्ड जब्त किए।

विज्ञापन
J&K: ACB raids Jalshakti offices in nine districts on complaints of corruption
एंटी करप्शन ब्यूरो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलशक्ति विभाग में सरकारी योजनाओं में धांधली की शिकायतों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को जम्मू संभाग के कई जगहों पर औचक छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि दो तरह की मुख्य रूप से शिकायतें एसीबी के पास पहुंची हैं। इसको लेकर यह कार्रवाई की गई है। एक तो विभाग में कई कार्य सब स्टैंडर्ड रूप से किए गए हैं। दूसरा बहुत से काम ऐसे किए गए, जिनको पहले ही पूरा कर दिया गया और बाद में इनका टेंडर निकाला गया।

विज्ञापन


मंगलवार को एसीबी की अलग-अलग टीमों ने जम्मू संभाग के कुल 11 जगहों पर विभाग के कार्यालयों पर पहुंचकर औचक जांच की और रिकॉर्ड जब्त कर लिया। एसीबी ने फिलहाल इसे रूटीन जांच बताया है। निदेशक आनंद जैन का कहना है कि अलग-अलग शिकायतें हैं। चेकिंग की गई है और रिकॉर्ड जब्त किया गया है। अभी मामले की जांच करने पर पता चलेगा कि कितनी और कहां-कहां धांधली हुई है। जम्मू के शास्त्री नगर स्थित जलशक्ति के डिवीजन-2 और जिला मुख्यालय में चेकिंग की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजोरी, पुंछ, रामबन, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ के जलशक्ति मुख्यालयों में जांच की गई है। टीमों ने सभी जगहों से पिछले तीन साल में हुए सब स्टैंडर्ड कार्यों और बिना टेंडर के होने वाले कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड को जब्त कर लिया है। अब इस रिकार्ड की स्क्रूटनी होगी। सूत्रों की मानें तो बहुत से कार्य ऐसे हुए हैं, जिनमें धांधली हुई है और बहुत से कार्य ऐसे हैं, जिनके काम पहले ही कर लिए गए और बाद में इनका टेंडर निकाला गया। एसीबी के अधिकारी फिलहाल इस पर कोई खुलकर जानकारी नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजोरी में मारे दो आतंकियों में से एक पासपोर्ट पर गया था पाकिस्तान

कार्यालय में एसीबी का छापा
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को कठुआ के जलशक्ति कार्यालय में दबिश दी। टीम में दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। एसीबी ने दो वर्ष पहले से लंबित परियोजनाओं के मामले में जांच की। टीम के पहुंचने से अफरातफरी की माहौल रहा। टीम के सदस्य दोपहर 12 बजे के लगभग जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे। देर शाम तक जांच दल दस्तावेज खंगालने में जुटा रहा। इसमें टेंडरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed