फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Infiltration attempt failed in Kupwara security forces killed two terrorists

आतंक पर प्रहार: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए; हथियार बरामद

Sun, 14 Jul 2024 07:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jul 2024 07:30 PM IST
सार

रविवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की गई। सुरक्षबलों ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन
Infiltration attempt failed in Kupwara security forces killed two terrorists
कुपवाड़ा में दो आंतकी ढेर - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपने नापाक मंसूबों को कायम करने की फिराक में हैं। इसी के मद्देनजर रविवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की गई। सुरक्षबलों ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से हथियार और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन

अखनूर में भी दिखे थे संदिग्ध
इससे पहले जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी के पास गुडा पाटन गांव में संदिग्ध दिखे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों का शिकंजा कसता देख आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और लोगों से अपने इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की कोई भी जानकारी साझा करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत होगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड 
घाटी की स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को कठुआ में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तय किया गया था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड मजबूत होगी। इसे लेकर पंजाब, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कठुआ में बैठक कर मंथन किया था।

विज्ञापन

आतंकियों की घुसपैठ रोकने को लेकर लिए गए तीन फैसले
बैठक में आतंकी हमलों पर मंथन के लिए सुरक्षा एजेंसियों का अमला जमा हुआ था। सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने पर तीन अहम फैसले लिए गए। इसमें दोनों राज्यों के बॉर्डर के साथ लगते नदी नालों की नए सिरे निगरानी, बॉर्डर पर सुरंगें खोजने की विशेष मुहिम चलाने और दोनों राज्यों की पुलिस और बीएसएफ के बीच संयुक्त खुफिया तंत्र का गठन शामिल है। चर्चा की गई कि कहां पर चूक हुई है। इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

बढ़ेगी सीमा पर चौकसी
तीन घंटे कठुआ पुलिस लाइन में चली बैठक में बीएसएफ के विशेष डीजीपी पश्चिमी कमान वाई बी खुरानिया, पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और जम्मू पुलिस के डीजीपी आर आर स्वैन मुख्य रूप से शामिल हुए थे। बैठक में चर्चा हुई कि ऐसी सूचना है कि पिछले दिनों पंजाब के गुरदासपुर सीमा पर नदी से और जम्मू के कठुआ सांबा सीमा पर सुरंग के जरिए घुसपैठ की गई है। इन दोनों खामियों को घुसपैठ के पीछे का कारण बताया जा रहा है। इसे रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने का फैसला किया गया। बीएसएफ और पुलिस मिलकर इस पर रोक लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से रणनीति बनाएंगे। सीमा पर चौकसी बढ़ाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed