आईजीपी कश्मीर: श्रीनगर जिले में चार आतंकी सक्रिय, जल्द किया जाएगा सफाया
आईजीपी ने बताया कि द रेजिस्टेंस फ्रंट के मारे गए प्रमुख अब्बास शेख ने पिछले साल सितंबर से अब तक श्रीनगर में सात आतंकियों को सक्रिय किया था। जिनमें से चार का सफाया कर दिया गया है और इसमें साकिब मंजूर भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में चार आतंकी सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों द्वारा उनकी तलाश में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी बुधवार को आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी। पत्रकारों द्वारा एक समारोह में सुरक्षाबलों पर हमलों की संख्या में वृद्धि के बारे में पूछे जाने के सवाल पर आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आईजी कुमार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में दो ग्रेनेड हमले हुए हैं और हाल ही में एक पुलिस अधिकारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। श्रीनगर में इस समय चार आतंकी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उन आतंकियों को वह जल्द ही पकड़ लेंगे या फिर किसी मुठभेड़ में उन्हें मार दिया जाएगा। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वंदे भारत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया जम्मू से कटरा का सफर, शेयर किया वीडियो
आईजीपी ने बताया कि द रेजिस्टेंस फ्रंट के मारे गए प्रमुख अब्बास शेख ने पिछले साल सितंबर से अब तक श्रीनगर में सात आतंकियों को सक्रिय किया था। जिनमें से चार का सफाया कर दिया गया है और इसमें साकिब मंजूर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि द रेसिस्टेंस फ्रंट लश्कर-ए-तैयबा की शाखा है और मंजूर शेख का डिप्टी था।