फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Ice sculpture will be installed to encourage tourists in winter doors of employment will open for people

लद्दाख: सर्दियों में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए लगेगी बर्फ की मूर्ति, लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार  

Mon, 14 Feb 2022 09:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 09:00 PM IST
सार

माथुर ने बाहरी बर्फ कला के लिए जितेंद्र सिंह से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का समर्थन मांगा। जिसने दुनिया के ठंडे मौसम में रुपये अर्जित की है।

विज्ञापन
Ice sculpture will be installed to encourage tourists in winter doors of employment will open for people
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर को बताया कि सर्दियों के मौसम में पर्यटक आकर्षण के रूप में एक बर्फ की मूर्ति पेश की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने लद्दाख एलजी के साथ बैठक में जानकारी साझा की।

विज्ञापन


इसके बाद माथुर ने बाहरी बर्फ कला के लिए जितेंद्र सिंह से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का समर्थन मांगा। जिसने दुनिया के ठंडे मौसम में रुपये अर्जित की है। एलजी ने कहा कि एक बार इस कला के स्थापित होने के बाद लद्दाख आने वाले वर्षों में आइस एंड स्नो स्कल्पचर फेस्टिवल शुरू करेगा।
विज्ञापन


भद्रवाह में अब पर्यटन को लगेंगे पंख
भद्रवाह में बर्फ में अठखेलियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मिनी कश्मीर भद्रवाह में स्नो कार्निवाल का मजा लेने आइए। जन्नत सरीखी वादियों वाले भद्रवाह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना जिला प्रशासन समेत अन्य संगठनों के साथ मिलकर 18 फरवरी से तीन दिवसीय स्नो कार्निवाल आयोजित करने जा रही है। शुक्रवार से प्रस्तावित स्नो कार्निवाल में स्नो स्लेजिंग, स्कीइंग, बोर्डिंग, स्नोमैन मेकिंग समेत अन्य स्पर्धाएं व आयोजन होंगे। इसमें पर्यटन विभाग, हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्रवाह की मशहूर जाई घाटी, ठंठेरा, सरतिंगल और पदरी में बर्फ से जुड़े खेल की अभ्यास गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। भद्रवाह में तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट डोडा जिला प्रशासन, जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के साथ मिलकर यह आयोजन कर रही है। तीन दिवसीय स्नो कार्निवाल के लिए एसडीएम ठाठरी अतहर अमीन जरगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पर्यटन उद्यमी और इवेंट मैनेजर मनोज कोतवाल ने कहा कि सेना और जिला प्रशासन की यह पहल स्थानीय पर्यटन के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। वहीं, जिला विकास परिषद सदस्य भद्रवाह पश्चिम युद्धवीर ठाकुर ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस आयोजन से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed