फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Hijab controversy: Omar Abdullah said hatred for Muslims has been normalized in India

हिजाब विवाद: उमर अब्दुल्ला बोले- भारत में मुसलमानों से नफरत को कर दिया गया है सामान्य

Tue, 08 Feb 2022 11:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 11:44 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो में सामने आए दृश्यों से साफ लगता है कि ऐसे गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है।

विज्ञापन
Hijab controversy: Omar Abdullah said hatred for Muslims has been normalized in India
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों के लिए नफरत को सामान्य कर दिया गया है, जो अब अपनी विविधता का जश्न नहीं मनाते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब के विरोध को लेकर की है। वह सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें कुछ पुरुष भगवा स्कार्फ पहने एक महिला को पीट रहे थे।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने वीडियो को टैग करते हुए ट्वीट किया कि ये पुरुष कितने बहादुर हैं और एक अकेली युवती को निशाना बनाते हुए उन्हें कितनी मर्दानगी अनुभव होनी चाहिए। आज भारत में मुसलमानों के लिए नफरत मुख्यधारा में आ गई है और सामान्य हो गई है। भारत अब ऐसा राष्ट्र नहीं है जो हमारी विविधता का जश्न मनाता है, हम इसके लिए लोगों को दंडित करना और बाहर करना चाहते हैं।

विज्ञापन

गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण है : महबूबा

वहीं सामने आए वीडियो पर पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वीडियो में सामने आए दृश्यों से साफ लगता है कि ऐसे गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। महबूबा ने भी वीडियो को टैग कर अपने ट्वीट में लिखा, एक मुस्लिम लड़की को दिनदहाड़े बिना किसी डर के परेशान करना दिखाता है कि ऐसे गुंडों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इस तरह की घटनाओं को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा को उम्मीद है कि यह यूपी चुनावों में ध्रुवीकरण करने में मदद करेंगे।

यह मुद्दा जनवरी में उडुपी के एक सरकारी पीयू कॉलेज में शुरू हुआ था, जहां छह छात्राओं ने हेडस्कार्फ पहनकर कक्षा में भाग लिया था और उन्हें परिसर छोड़ने के लिए कहा गया था। यह मामला अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है, जो हिंदू युवा दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा समर्थित है। भगवा स्कार्फ पहनने वाले छात्रों को भी कक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed