{"_id":"0411321e-cf69-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"helpline-launch-for-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्पलाइन शुरू
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
विज्ञापन
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ ही 24 घंटे मदद करने वाली हेल्पलाइन शुरू की है।
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन के चौधरी ने बताया कि यह हेल्पलाइन शुरू में आठ जून से 26 जून तक सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक भक्तों के लिए खुली रहेगी।
इसके बाद 27 जून से यात्रा की समाप्ति तक यह चौबीस घंटे काम करेगी। इस दौरान कोई भी भक्त फोन कर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकता है।
हेल्पलाइन का नंबर 0194-2501679 और 03469722210 है। इसके अलावा यात्री sasbjk@gmail.com पर मेल करने के साथ ही श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन