फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Handwara Remains Tense, Internet Services Suspended

सेना से हंदवाड़ा चौक से बंकर हटाने की सिफारिश

Thu, 14 Apr 2016 11:02 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 AM IST
सार

  • सेना को हंदवाड़ा चौक से एक महीने के भीतर बंकर हटाने के लिए कहेंगे
  • पीड़ित लड़की का वीडियो सामने आने के बाद इस घटना में नया मोड़ आया
  • स्थानीय युवाओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोगों को उकसाया 

 

विज्ञापन
Handwara Remains Tense, Internet Services Suspended
- फोटो : PTI

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में मंगलवार को कथित रूप से सेना के जवान पर छेड़छाड़ के लगे आरोप और पीड़ित लड़की के बयान का सेना ने वीडियो जारी किया है। साथ ही उसने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


इस बीच बुधवार को डीसी कुपवाड़ा और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के बीच हुई बैठक में मौजूदा स्थिति के अलावा कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार वह सेना को हंदवाड़ा चौक से एक महीने के भीतर बंकर हटाने के लिए कहेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही मारे गए लोगों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। आदेश में यह भी लिखा गया है कि जनरल एफआईआर में उदार रुख अपनाया जाएगा क्योंकि कोई भी नामित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़की का वीडियो जांच में काफी सहायक होगा

Handwara Remains Tense, Internet Services Suspended

पीड़ित लड़की का वीडियो सामने आने के बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है। वीडियों में लड़की छेड़छाड़ की घटना से साफ तौर पर इनकार करती दिख रही है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने पर ही वीडियो की सत्यता की पुष्टि होगी। 

सेना की 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि सेना द्वारा इस पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लड़की का वीडियो जांच में काफी सहायक होगा। 

वीडियो में लड़की ने जो बयान दिया है उससे साफ होता है कि लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी वाली बात से अपराधियों के दुर्भावनापूर्ण इरादे उजागर होते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि छेड़खानी जैसे झूठ प्रचारित कर कुठ स्थानीय युवाओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोगों को उकसाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed