फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   handwara incident, girl pressurised into giving statement says her mother

हंदवाड़ा विवाद: पुलिस के दबाव मे आकर लड़की ने दिया था बयान

Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
सार

  • उच्च न्यायलय द्वारा स्वीकारी लड़की की माँ की याचिका
  • 20 अप्रैल को मामले की रखी गई तारीख
  • श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में भी कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रही

विज्ञापन
handwara incident, girl pressurised into giving statement says her mother
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हंदवाड़ा हत्याकांड में शनिवार को उस समय एक नया मोड़ आ गया जब कथित रूप से छेड़छाड़ की पीडि़त लड़की की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उसकी बेटी और पति को पुलिस ने जबरन हिरासत में रखा है। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए 20 अप्रैल को सुनवाई के लिए तिथि तय किया है।  

विज्ञापन


कश्मीर सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट परवेज इमरोज की ओर से लड़की की मां की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। एडवोकेट परवेज ने बताया कि दायर याचिका में महिला ने कहा है कि उसकी बेटी से जबरदस्ती बयान दर्ज करवाया गया। जब उसके पति और उसकी बहन उससे मिलने गए तो उन्हें भी वहां बंद रखा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा वीडियो वायरल होने के बाद उनकी सुरक्षा का मामला भी है। याचिका को स्वीकारते हुए कोर्ट द्वारा पूछा गया कि किस कानून के तहत इन तीनों को पुलिस द्वारा हिरासत में रखा गया है। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया गया है कि लड़की का दोबारा किसी के सामने बयान न दिलवाया जाए। कोर्ट ने 20 अप्रैल को चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को लड़की की मां ने सिविल सोसाइटी से संपर्क कर प्रेस कांफ्रेंस करना चाहा लेकिन पुलिस ने रोक दिया। लड़की की मां का यह भी आरोप है कि उसे पिछले 4 दिनों से अपनी बेटी और पति से मिलने नहीं दिया जा रहा हैै। ज्ञात हो कि घटना वाले दिन पीडि़त लड़की के बयान वाले वायरल हुए वीडियो में छेड़छाड़ की घटना से इनकार करते हुए दिखाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed