फ़ारूक़ अब्दुल्ला की रैली के पास ग्रेनेड से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्ला की रैली के पास ग्रेनेड हमला हुआ है जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। कश्मीर के एक दूसरे ज़िले बड़गाम में हुए एक दूसरे हमले में 12 लोग घायल हैं।
श्रीनगर से बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर का कहना है कि श्रीनगर के हमले में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रियाज़ मसरूर ने बताया कि रैली श्रीनगर के खनयार में हो रही थी जहां कि मैदान के बाहरी क्षेत्र में एक धमाका हुआ।
कार्यकर्ताओं पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री की रैली में धमाके की वजह से किसी तरह की कोई रूकावट नहीं आई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट में कहा कि रैली पर इसका असर नहीं हुआ और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक़ रैली से दूर एक धमाका सुना गया था।
इससे पहले रविवार सुबह पड़ोसी जिले बड़गाम में एक दूसरा ग्रेनेड हमला भी हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि नेशनल कांफ्रेस के नेता की दूसरी रैली दिन में बड़गाम में होनी है। इस जगह हमला तब किया गया जब लोग स्टेज तैयार कर रहे थे।