{"_id":"5c857f11bdec2214676a9cef","slug":"grenade-attack-terrorist-on-bus-stand-is-adult","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिग है बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला करने वाला आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिग है बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला करने वाला आतंकी
Mon, 11 Mar 2019 02:48 AM IST
Pranjal Dixit
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर हमला करने वाला आतंकी यासिर बालिग है। यासिर की हड्डियों की टेस्ट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। डाक्टरों के बोर्ड ने यह टेस्ट किया है। सूत्रों का कहना है कि टेस्ट रिपोर्ट में यासिर की उम्र 19 वर्ष है। इससे पहले यह सामने आया था कि उसकी उम्र 16 साल है।
विज्ञापन
आतंकी के पकड़े जाने के बाद उसके पास से आधार कार्ड, स्कूल रिकार्ड और कुछ अन्य पहचान पत्र मिले थे। इसमें आतंकी यासिर की उम्र 16 वर्ष बताई गई। उम्र को लेकर संदेह पैदा होने पर पुलिस ने इसकी जांच कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों से इसकी पुष्टि कराई। डाक्टरों ने यासिर की हड्डियों का टेस्ट किया। टेस्ट रिपोर्ट से साबित हुआ कि वह बालिग है। इससे तय है कि आतंकी को कम उम्र का कोई लाभ नहीं मिलेगा। उसके क्रूर कारनामे पर सख्ती से केस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आतंकी यासिर ने चार दिन पहले जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 32 घायल हो गए थे। पुलिस ने कुलगाम के रहने वाले आतंकी यासिर जावेद भट्ट को दबोच लिया था। उसने कबूल किया कि उसने ही हमला किया। यासिर हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करता है।
यासिर के साथ दो अन्य आतंकियों शौकत और जुबेर को भी पकड़ा गया है। ये दोनों भी यासिर के साथ काम करते थे। इस मामले की जांच पुलिस का आतंक विरोधी दस्ता कर रहा है। जांच में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। इससे जम्मू और कश्मीर में हिजबुल के बीच बने नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।