फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Five big news: Two terrorists killed in Shopian encounter, NIA raids 11 places for plotting terrorist attacks

पांच बड़ी खबरें: शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एनआईए ने आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में 11 स्थानों पर की छापेमारी

Wed, 20 Oct 2021 04:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 20 Oct 2021 04:40 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चीरबाग द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। वहीं एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 11 स्थानों पर हाल ही में हुए आतंकी हमलों को लेकर छापेमारी की। इससे पहले 10, 12 और 13 अक्तूबर को भी एनआईए ने घाटी में कई जगहों पर छापा डाला है। साथ ही महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास सत्यपाल मलिक के पास अपनी टिप्पणी वापस लेने का विकल्प है, ऐसा नहीं करने पर मैं कानूनी सहारा लूंगी।

विज्ञापन
Five big news: Two terrorists killed in Shopian encounter, NIA raids 11 places for plotting terrorist attacks
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों मार गिराया है। सुराक्षबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। साथ ही तलाशी अभियान जारी है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की सूचना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 11 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के तहत श्रीनगर में चार जगह, बारामूला में दो जगह, पुलवामा में एक जगह, अवंतीपोरा में दो जगह, सोपोर में एक जगह और कुलगाम में एक जगह शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अपनी कथित टिप्पणियों को वापस लेने के लिए कहा है। दरअसल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रोशनी योजना के लाभार्थी थे। महबूबा ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो सत्यपाल मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्याओं के बाद कश्मीर में मौजूदा गंभीर स्थिति जम्मू क्षेत्र के उद्योग को प्रभावित करेगी। सर्दी में बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने की योजना बदल सकते हैं। श्रमिकों के पलायन से सार्वजनिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........


कोरोना संक्रमण के दौरान नगर निगम ने स्प्रे अभियान के तहत पचास लाख से ज्यादा राशि खर्च कर दी है, लेकिन धरातल पर परिणाम सिफर है। कोरोना काल में दवाई के छिड़काव के लिए जो पंप खरीदे थे वह भी खराब निकले है। फागिंग मशीनों में भी तकनीकी खामी पाई गई। यह खरीदारी 2020 में पहले लॉकडाउन के दौरान हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed