फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   first batch of Amarnath Yatra goes

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

Fri, 28 Jun 2013 01:05 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
first batch of Amarnath Yatra goes

सुहावने मौसम के बीच गुरुवार को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन


बम-बम बोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ पहले जत्थे में 2466 पुरुष, 563 महिलाएं, 37 बच्चे और 91 साधुओं सहित कुल 3157 श्रद्धालु शामिल हुए।

मौसम साफ होने की सूरत में नुनवन और बालटाल से पवित्र गुफा की तरफ श्रद्धालुओं को रवाना होने की इजाजत दी जाएगी।
 
आधार शिविर से गुरुवार सुबह 5.30 बजे मंत्रोच्चारण के साथ पर्यटन मंत्री जी ए मीर ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पहले जत्थे में 75 बड़े वाहन और 21 छोटे वाहनों पर सवार होकर भक्त आगे बढ़े।

जत्थे की रवानगी के दौरान आम वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था। उत्तराखंड त्रासदी को देखते हुए किसी भी आपदा से निपटने के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं।

बालटाल और पहलगाम के पारंपरिक ट्रैक पर पिस्सू टॉप (3377 मीटर), शेषनाग (3352 मीटर), पोषपथरी (4114 मीटर), महागुन (4276 मीटर), पंजतरणी ( 3656 मीटर) पड़ावों पर नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (एसडीआरएफ) सहित अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सेना के जवानों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बालटाल बेस कैंप में 2500 और इतने ही यात्री नुनवाम पहलगाम में ठहराए गए हैं।

निर्धारित तिथि के पंजीकरण पर ही यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है। बिना पंजीकरण के यात्रियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से प्रतिदिन अधिकतम पंद्रह हजार यात्रियों को ही यात्रा करने की इजाजत होगी। जम्मू में श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed