{"_id":"9a1df1f90c349505f3191311c93fa512","slug":"firing-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में एलओसी पर दूसरे दिन भी गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में एलओसी पर दूसरे दिन भी गोलीबारी
जम्मू/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर तोड़ने का क्रम जारी है। सोमवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए पुंछ सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी जारी रखी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर और रात को भी पाक ने छोटे हथियारों, आटोमैटिक आरपीजी और मोर्टार से दुर्गा बटालियन क्षेत्र में लगातार फायरिंग की थी।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार रविवार रात लगभग 9.30 बजे शुरू हुई गोलीबारी सोमवार सुबह 6.00 बजे तक जारी रही। भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
किसी तरह के जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है। नियंत्रण रेखा पर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पाकिस्तान ने दो दिन पहले मेंढर क्षेत्र में सात हजार राउंड फायर किए थे, जबकि काना चक सेक्टर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार बैठे सैकड़ों आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान की ओर से लगातार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन