फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Encounter started between security forces and terrorists late at night in Pulwama

Pulwama Encounter: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Mon, 20 Jun 2022 07:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 07:10 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने  बताया कि पुलवामा के छटपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर आधी रात के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इसी बीच छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसकी तलाश में ऑपरेशन चलाया गया जिसमें अभी एक आतंकी मारा गया है। 

विज्ञापन
Encounter started between security forces and terrorists late at night in Pulwama
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कल आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एक आतंकी मारा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बीती रात दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने बताया कि जिले के छटपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर आधी रात के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फायरिंग करते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। पूरे इलाके को जवानों ने घेरकर रखा है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग न निकलें।

अल-बद्र के तीन आतंकी पिस्टल-ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

उत्तरी कश्मीर में अल-बद्र के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया है। इनके पास से पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से इन्हें इलाके में आतंकी हमलों का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वानगाम क्रॉसिंग के पास पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की ओर से नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।



इनकी शिनाख्त क्रालगुंड खायपोरा निवासी नजीम अहमद भट, सिराजदीन खान व आदिल गुल के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे आतंकी तंजीम अल-बद्र के लिए काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से उन्हें इलाके में आतंकी हमले का टास्क दिया गया है। इसी सिलसिले में वे जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed