{"_id":"651b0d37c9dbdd009001d7f8","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-rajouri-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे; ड्रोन से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे; ड्रोन से रखी जा रही नजर
Tue, 03 Oct 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:32 AM IST
सार
राजोरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घेर लिए गए हैं। वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कालाकोट के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान सोमवार देर शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने सीआरपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर सोमवार कालाकोट थाना क्षेत्र के तत्तापानी के इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
खबर है कि राजोरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घेर लिए गए हैं। वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। बीती रात आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई थी। मौके पर, सीआरपीएफ, आर्मी, जम्मू कश्मीर एसओजी टीम भी मौजूद है। ताजा अपडेट के मुताबिक, राजोरी जिले के कालाकोट सब डिवीजन के ब्रोह सूम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो पैरा कमांडो समेत सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान देर शाम उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले दिन में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई थी, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति की जांच करने के लिए गोलियां चलाईं।