{"_id":"60d8af984781b6194d1d1976","slug":"effect-of-corona-all-schools-colleges-universities-in-jammu-and-kashmir-closed-till-july-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय 15 जुलाई तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय 15 जुलाई तक बंद
Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:34 PM IST
सार
कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रदेश सरकार ने लिया फैसला। आने वाले यात्रियों को एंटीजन टेस्ट कराना अनिवार्य।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान, तकनीकी व कौशल विकास संस्थान 15 जुलाई तक बंद रहेंगे। यह फैसला सरकार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद की। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की ओर से रविवार को जारी नई निर्देशावली के अनुसार यात्रियों के रेल, हवाई और सड़क मार्ग से प्रदेश में प्रवेश की कोई मनाही नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि यात्रियों को कोविड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाना होगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को कोरोना उपयुक्त व्यवहार व टीकाकरण में तेजी को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी व निजी कार्यालयों, बैंकों व अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में टीका लगाए लोगों को प्रवेश की अनुमति देने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा ने साधा केंद्र पर निशाना: कहा जम्मू-कश्मीर को जेल बना रखा है, चैन से जीने दीजिए तभी यहां अमन आएगा
विज्ञापन
कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें
उपायुक्तों से कहा गया है कि लोग कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। इसके लिए पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेट पर आधारित संयुक्त टीमों का गठन किया जाए।