{"_id":"6204da63fb926854282d8e8d","slug":"earthquake-tremors-felt-in-gulmarg-intensity-was-recorded-at-3-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 3.8 की गई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता 3.8 की गई दर्ज
Thu, 10 Feb 2022 02:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:57 PM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता रही। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में महसूस किए गए भूकंप के झटके
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब12:45 बजे आए इन झटकों के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता रही। इससे पहले पांच फरवरी को जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
इसमें कश्मीर के बडगाम में चरार-ए-शरीफ में शेख-उल-आलम की दरगाहकी मीनार के शिखर पर लगा धार्मिक चिह्न एक तरफ झुक गया था। झटके पूरे जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर 181 किमी नीचे था। भूकंप का केंद्र कश्मीर से करीब 400 किमी दूर अफगानिस्तान-ताजकिस्तान बॉर्डर था।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 आंकी गई। शुरुआत में इसे 6.8 तीव्रता का बताया गया था, बाद में आकलन सुधारा गया। झटके महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल आए।