{"_id":"def9b97ea5e696b5de4bffd8a24d9200","slug":"doctors-suspend-jammu-kashmir-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गैरहाजिर डाक्टर होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गैरहाजिर डाक्टर होंगे बर्खास्त
अमर उजाला,जम्मू
Updated Fri, 15 Nov 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के बाद ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डाक्टरों की छुट्टी करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे एक दर्जन से ज्यादा डाक्टरों की सूची को विभाग ने सरकार के पास भेजा है, जिसमें गैरहाजिर डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
इसमें सर्जरी, त्वचा, मेडिसन, मेडिकल आफिसर स्तर के डाक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह के अनुसार गैरहाजिर डाक्टरों को कई बार नोटिस जारी करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर अंतिम कार्रवाई के लिए सरकार के पास सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई 2013 के शुरू में 108 डाक्टरों का तबादला करके दूरवर्ती और जिला स्तर के अस्पतालों में भेजा गया था। इनमें आधे डाक्टरों ने ही शुरू में हाजिरी दी लेकिन बाद में नोटिस मिलने पर अन्य डाक्टरों ने भी हाजिरी दी, मगर चार माह बाद भी 13 डाक्टर नोटिस का कोई जवाब न देते हुए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें सर्जरी से डा. देवराज थापा, डा. रजनी, त्वचा यूनिट से डा. नीशू बाला, डा. मृणाल गुप्ता, डा. चीना लंगर, एमडी मेडिसन डा. देवेंद्र सिंह राणा, पीजी सर्जरी से डा. प्रभदीप सिंह, मेडिकल आफिसर डा. परोपकार, डा. फिरदोस अहमद भट्ट, डा. जहांगीर, एमडी मेडिसन डा. साहिल महाजन, कंसलटेंट ईएनटी डा. मोनिका खजूरिया. डा. राजेश गुप्ता शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि गत कुछ माह पहले सरकार ने एक बड़े स्तर पर राज्य में गैरहाजिर चल रहे 73 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इसमें जम्मू संभाग से 16 और बाकी कश्मीर डिवीजन से थे।
इसी तरह दिसंबर 2011 में भी ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया था। ये सभी डाक्टर हेल्थ और मेडिकल एजूकेशन विभाग में असिस्टेंट पदों पर नियुक्त हुए थे।