{"_id":"66c713ea7514eba3c30e4f84","slug":"dg-bsf-held-a-meeting-with-officers-of-jammu-frontier-and-gave-these-instructions-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो दिनों के दौरे पर पहुंचे डीजी BSF, जम्मू फ्रंटियर के अधिकारियों संग की बैठक; दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो दिनों के दौरे पर पहुंचे डीजी BSF, जम्मू फ्रंटियर के अधिकारियों संग की बैठक; दिया ये निर्देश
Thu, 22 Aug 2024 04:03 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:03 PM IST
सार
बीएसएफ के नव नियुक्त डीजी दलजीत सिंह चौधरी जम्मू दौरे पर पहुंचे। आज जम्मू फ्रंटियर के साथ डीजी बीएसएफ ने बैठक की।
विज्ञापन
डीजी बीएसएफ ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक और आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी दो दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां आज उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जम्मू पहुंचने पर आईजी डीके बोरा और जम्मू फ्रंटियर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया था।
विज्ञापन
आईजी बीएसएफ ने डीजी बीएसएफ को स्थिति के बारे में जानकारी दी। जिसमें जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य सहित सीमा सुरक्षा और वर्चस्व के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
डीजी बीएसएफ ने बीओपी का दौरा किया और सांबा-कठुआ सेक्टर और सुंदरबनी सेक्टर में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीमा प्रबंधन पहलुओं पर बीएसएफ सेक्टर कमांडर और बटालियन कमांडरों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
डीजी ने फ्रंटियर मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया और सीमा कर्तव्यों के प्रति उनके समर्पण के लिए सैनिकों की प्रशंसा की। उन्हें राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी सीमा वर्चस्व बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।