फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Dalai Lama in Leh: Life should be focused on bringing peace and harmony in the world

Dalai Lama in Leh: विश्व में शांति व समरसता लाने पर केंद्रित हो जीवन, कार्यक्रम में पहुंचे 50 हजार अनुयायी

Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
सार

धर्मगुरु के तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए लेह में प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण रूट से यातायात को डायवर्ट कर दिया है। हजारों वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Dalai Lama in Leh: Life should be focused on bringing peace and harmony in the world
लेह में दलाई लामा - फोटो : संवाद

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु और चौदहवें दलाईलामा ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है। यह समूचे जीवन को सार्थक बनाने का अवसर है। मानव जीवन अच्छे कर्मों का परिणाम है। ऐसे में जीवन को बोधि चित्त के माध्यम से पूरे विश्व में समरसता, शांति और सभी के भले की भावना को जगाने में पर केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को लेह के शेवासल टीचिंग ग्राउंड में 50 हजार से अधिक अनुयायियों की उपस्थिति में धर्मगुरु ने ‘बोधि सत्व : जीवन का मार्ग’ विषय पर प्रवचन दिए। धर्मगुरु ने कहा कि जीवन तेजी से खत्म हो रहा है। हमारे आसपास बहुत से गुरु, मित्र, रिश्तेदार, परिवार और लोग हो सकते हैं, लेकिन आखिर में हमें अकेले जाना है।
विज्ञापन


उस अंतिम घड़ी में हम अपने जीवन का आकलन करते समय संतोष जता सकें। हमें पछताना न पड़ें इसलिए ध्यान लगाएं। बोधि चित्त हमारे मन को शांत करता है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और इस तरह से हमारे आसपास का वातावरण भी इसी लय में आने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रवचन स्थल पर सुबह से ही अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाल लामा से लेकर हर आयु वर्ग से लोग और प्रतिनिधि आयोजन स्थल पर पहुंचे। आयोजकों के अनुसार धर्मगुरु के प्रवचन सुनने के लिए दूसरे दिन 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे।


धर्मगुरु के तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए लेह में प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण रूट से यातायात को डायवर्ट कर दिया है। हजारों वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़े स्तर पर हो रहे आयोजन को 15 से अधिक भाषाओं में वेबकास्ट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed