फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   curfew in kashmir valley

जारी रहेगा कश्मीर घाटी में कर्फ्यू, अमरनाथ यात्रा रोकी

Sat, 20 Jul 2013 12:48 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
curfew in kashmir valley

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा बलों की गोली से चार लोगों की मौत के बाद से भड़की हिंसा ने शुक्रवार को पूरी कश्मीर घाटी को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


फायरिंग के विरोध में जम्मू और कश्मीर संभाग के कई शहरों-कसबों में प्रदर्शन हुए। अलगाववादी संगठनों के कश्मीर बंद और ‘लाल चौक चलो’ के आह्वान को देखते हुए प्रशासन की ओर से पूरी घाटी और जम्मू संभाग के रामबन में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रहा। कर्फ्यू शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस बीच, चारों मृतकों के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, रामबन हिंसा के बाद कश्मीर के बिगड़े हालातों के चलते शुक्रवार को रोकी गई अमरनाथ यात्रा शनिवार को भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक घटनाओं और कर्फ्यू ने भक्तों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बाबा बर्फानी के जो भक्त पहले ही नुनवन और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंच चुके थे, उन्हें ही पवित्र गुफा तक जाने की इजाजत दी गई।

हिमलिंग के दर्शन कर लौटने वाले भक्तों को भी आधार शिविरों में रोक लिया गया।

यात्रा पर आए कई श्रद्धालु शुक्रवार को जम्मू से ही वापस लौट गए। बालटाल और पहलगाम आधार शिविर से जम्मू की तरफ भी श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे। दस हजार से अधिक श्रद्धालु नुनवन और बालटाल आधार शिविरों में फंस गए हैं।

शुक्रवार को 8,553 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। इससे अब तक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 2,85, 341 तक पहुंच गई है।

श्राइन बोर्ड के सीईओ नवीन चौधरी के मुताबिक पुलिस-प्रशासन की सलाह पर ही सुबह बालटाल और पहलगाम (नुनवन) से किसी भी यात्री वाहन को जम्मू की तरफ वापस आने की इजाजत नहीं दी गई।  


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद
रामबन की घटना के बाद तनाव को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। ट्रैफिक विभाग के अनुसार एहतियात के तौर पर हाईवे पर वाहनों को जाने की इजाजत नहीं दी गई।

छह नहीं चार की मौत: उमर
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला रामबन घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर मीडिया में आईं खबरों से खासे नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अब तक सिर्फ चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन कुछ टीवी चैनल और वेबसाइट इस संख्या को 6-7 बता रहे हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि मरने वालों की संख्या चार भी बहुत ज्यादा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed