{"_id":"56e8514d4f1c1b1b118b4d60","slug":"woman-kidnapped-from-greater-kailash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर कैलाश से युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेटर कैलाश से युवती का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
गंग्याल थाना के अंतर्गत ग्रेटर कैलाश इलाके से मंगलवार को एक युवती का अपहरण हो गया। पीड़ित अभिभावकों की शिकायत पर गंग्याल पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि युवती ग्रेटर कैलाश में ही किसी फैक्टरी में काम करती है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शुद्ध महादेव इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ग्रेटर कैलाश एक फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन
यहां वह कुछ लोगों के साथ रह रही थी। अभिभावकों ने जब अपनी बेटी के साथ फोन पर संपर्क किया तो उसके फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। किसी अन्य व्यक्ति से जानकारी मिली तो मालूम हुआ है कि उनकी बेटी ग्रेटर कैलाश में नहीं है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने मौके पर आकर देखा तो पता चला कि एक युवक उनकी बेटी का अपहरण करके अपने साथ ले गया। तभी उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।