{"_id":"56ed4d944f1c1bd3618b4b36","slug":"two-killed-in-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 19 Mar 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले सैनिक कालोनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंपा जाएगा। घायल को लुधियाना ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चौआदी के रहने वाले 20 वर्षीय आरिफ को तीन दिन पहले हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। आरिफ बाइक पर सवार था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरिफ के मां-पिता विकलांग हैं और दो बहने हैं।
उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। उधर, कठुआ के कालीबाड़ी के पास ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक और सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां सह चालक खालिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक अल्ताफ का इलाज चल रहा है। दोनों सगे भाई हैं। श्रीनगर के राजबाग के रहने वाले दोनों भाई शुक्रवार को श्रीनगर से ट्रक में रद्दी भरकर कठुआ पहुंचे थे। ट्रक के आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे ट्रक की टक्कर हो गई।