{"_id":"5709fd224f1c1bb53bc810d2","slug":"psa-imposed-on-criminals-and-smugglers-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों, तस्करों की बनेगी कुंडली, पीएसए लगेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों, तस्करों की बनेगी कुंडली, पीएसए लगेगा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:43 PM IST
सार
- जिला प्रशासन मांगेगा पुलिस से ऐसे लोगों की सूची, दो दिन तक जारी हो सकता है आदेश
- पिछले पंद्रह दिन में दो अपराधियों पर लग चुका है पीएसए
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार-बार एक ही तरह के गैर कानूनी काम करने और माहौल बिगाड़ने वालों की कुंडली बनाई जाएगी, ताकि ऐसे लोगों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगाया जा सके। जिला प्रशासन पुलिस को आदेश जारी करेगा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सौंपे, जो बार-बार पशु तस्करी करते हों और जो बार-बार एक ही तरह के अपराध करते होंगे। समाज के लिए खतरा बन चुके ऐसे लोगों को दो साल तक हवालात में बंद रखा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो कुछ पशु तस्कर ऐसे हैं, जो बार-बार तस्करी करते हैं। वह तस्करी करने के बाद पकड़े जाने पर जमानत पर छूट जाते हैं और फिर तस्करी करते हैं। प्रशासन पुलिस से ब्योरा मांगेगा कि ऐसे लोगों की सूची बनाए, जिनके खिलाफ अलग-अलग थानों में एक ही तरह के केस दर्ज हों।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है। कुख्यात अपराधियों पर तो नकेल कसना शुरू हो गया है, लेकिन अभी पशु तस्करों पर कुछ नहीं हुआ। पिछले पंद्रह दिन में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों पर पीएसए लगाया गया है।
विज्ञापन
जल्द करेंगे आदेश जारी
जिला उपायुक्त ने माना है कि ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं। दो-तीन दिन में इसे लेकर पुलिस को आदेश जारी किया जाएगा कि वह ऐसे अपराधियों और तस्करों की सूची बना कर दें, ताकि इन लोगों पर पीएसए लगाकर समाज को सुरक्षित किया जा सके। ऐसा होने से अपराध और तस्करी पर अंकुश लगेगा।
लोगों की भी उठी थी मांग
कुछ दिन पहले नगरोटा में गो हत्या होने के बाद भी लोगों ने मांग उठाई थी कि बार-बार एक ही तरह के लोग पशु तस्करी में पकड़े जाते हैं, जो समाज के लिए खतरा हैं और वह माहौल बिगाड़ने की साजिश करते हैं।