{"_id":"56ec06c14f1c1b40468b466a","slug":"naib-sarpanch-s-son-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब सरपंच के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नायब सरपंच के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय दीप कुमार की मौत हो गई। मृतक की मां बबली देवी रायपुर बी की नायब सरपंच है। जानकारी के अनुसार दीप शहर में कपड़ों के शो रूम में नौकरी करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्नी को लेने के लिए विजयपुर में ससुराल गया था। दोपहर बारह बजे के करीब उसके ससुराल से फोन पर सूचना मिली कि दीप की तबीयत अचानक खराब हो गई।
से पहले विजयपुर अस्पताल ले जाया गया वहां से जीएमसी रेफर किया गया। जीएमसी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों के अनुसार दीप की पत्नी दो महीनों से अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का आरोप है कि ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित किए जाने से ही दीप ने अपनी जान दी है। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन