{"_id":"57093be34f1c1b2b28c811ef","slug":"men-beaten-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चौक पर ही महिलाओं ने कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच चौक पर ही महिलाओं ने कर दी पिटाई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की ज्यूल चौक पर शनिवार दोपहर को दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पैसों को लेकर एक व्यक्ति को सड़क पर पीट दिया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। बाद में महिलाएं व्यक्ति को लेकर थाने पहुंच गई।
हालांकि अभी इसे लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन आधा घंटा चौक पर महिलाओं और व्यक्ति के बीच तमाशा होता रहा। व्यक्ति ने भी महिलाओं पर हाथ उठाया। बताया जाता है कि श्रीनगर की रहने वाली एक महिला अपनी सहेली के साथ कहीं जा रही थी।
ज्यूल चौक पहुंचने पर उसे एक व्यक्ति दिखा तो वह अपनी सहेली के साथ उस पर टूट पड़ी और दोनों ने उसे मारना शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उक्त व्यक्ति ने उसके बेटे का किसी बाहरी राज्य के शिक्षण संस्थान में दाखिला कराने के लिए हजारों रुपये लिए, लेकिन न तो उनके बेटे का दाखिला हुआ और न ही उक्त व्यक्ति उनके पैसे दे रहा है।
विज्ञापन
वह उसे कब से तलाश रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार को वह उन्हें ज्यूल चौक पर दिखा तो वह पहचान गई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। महिलाओं ने पुलिस के सामने कहा कि उक्त व्यक्ति से अपने पैसे वापस चाहती हैं। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर कोई केस दर्ज नहीं किया है।