{"_id":"57172e914f1c1b0c3b8b45a4","slug":"kidnapped-girl-student-recovered-from-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से अगवा छात्रा मेरठ से बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू से अगवा छात्रा मेरठ से बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागे बाहु थाना अंतर्गत कासिम नगर इलाके से अगवा हुई छात्रा को पुलिस ने मेरठ, उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी के खिलाफ बागे बाहु थाने में मार्च माह में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को कासिम नगर इलाके की एक छात्रा का अपहरण हुआ था। छात्रा के अभिभावकों की शिकायत पर उसकी सहेलियों, रिश्तेदारों के यहां ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक आरोपी छात्रा का अपहरण करके साथ ले गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बागे बाहु थाने से चार सदस्यीय पुलिस पार्टी मेरठ गई थी, जिसने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। हालांकि वह फरार होने में कामयाब रहा, जबकि छात्रा को बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन