{"_id":"571f07c34f1c1b350da917fc","slug":"clashed-in-two-groups-in-jammu-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में रिवाल्वर निकालने से मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में रिवाल्वर निकालने से मचा हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों के बीच भूमि विवाद के मामले में सोमवार को एक गुट की ओर से रिवाल्वर निकाले जाने पर हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में हथियार लेकर आने पर मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सोमवार सुबह मीरां साहिब के टाली मोड़ में निरंजन सिंह निवासी तालाब तिल्लो और रमणवीर सिंह निवासी वैनागढ़ के बीच विवाद होने पर मुंसिफ कोर्ट में तारीक पर पहुंचे थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में कार पार्किगिं करते समय दोनाें गुटाें के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच हरजीत सिंह ने रिवाल्वर निकाल लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों गुटाें के लोगों को हिरासत में लिया गया। दूसरे गुट के लोगों से रिवाल्वर बरामद किया गया, जिसे उन्हाेंने कार में रखा था। पुलिस ने मामले में रमनवीर सिंह, कर्णवीर सिंह, गुरमीत सिंह को हिरासत में लिया है। एसडीपीओ आरएस पुरा हरजीत सिंह का कहना है कि रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
मामले पर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सोमदत शर्मा ने एसोसिएशन की बैठक का आयोजन कर कोर्ट परिसर में रिवाल्वर साथ लेकर आने पर चिंता जताई। उन्हाेंने सुरक्षा में चूक होने पर कडे़ शब्दोें में निंदा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करने के साथ आरएस पुरा कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।