{"_id":"572835834f1c1b142f5cce67","slug":"attack-on-students-by-his-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक को चाकूओं से घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक को चाकूओं से घोंपा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 03 May 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरोटा दोमाना थाना क्षेत्र में एक छात्र को उसके दोस्तों ने घर से बाहर बुलाकर उस पर किरच से हमला करके जख्मी कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घरोटा पुलिस ने कोट भलवाल निवासी छात्र रिशू शर्मा के बयान के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कोट भलवाल निवासी रिशू शर्मा ने बताया कि वह बीए प्रथम का छात्र है। रात करीब दस बजे उसे कोट खतरियां के रहने वाले नसीर अहमद ने कोई जरूरी काम बताकर बाहर बधानी तालाब आने के लिए बोला। इसके बाद वह बधानी तालाब पहुंच गया।
विज्ञापन
जैसे ही वह नसीर के पास पहुंचा, वहां पहले से खड़े तीन अन्य लड़कों में से एक ने उसे पकड़ लिया। तभी नसीर और उसके साथियों ने लाठियों के रिशू को पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही उसने लाठी पकड़ी, हमलावरों ने किरच निकाली और घोंप दी।
विज्ञापन
रिशू के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। रिशू को गंभीर हालत में जीएमसी में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।