{"_id":"5a4d3acc4f1c1b1f168b6bc0","slug":"201515010764-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः दुकान बंद कर लौट रहे कारोबारी पर हुआ हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मूः दुकान बंद कर लौट रहे कारोबारी पर हुआ हमला, एक गिरफ्तार
Updated Thu, 04 Jan 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
जम्मू। गांधी नगर में एक शोरूम के मालिक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंटाबिल शोरूम के मालिक विनोद गुप्ता मंगलवार को दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके सिर पर लोहे की राड से हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी उनके हाथ से सवा लाख रुपये की कैश वाला बैग लेकर भी फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने शक की बुनियाद पर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांधी नगर में इस तरह की यह पहली घटना है। जिससे व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। अधिकतर ब्रांडेंड कंपनियों के शो रूम गांधी नगर स्थित अपसरा रोड पर स्थापित हैं।
विज्ञापन
हर रोज यह लोग लाखों रुपये की कैश लेकर घर जाते हैं। इन लोगों का कहना है कि उनकी सुरक्षा को पुख्ता करना चाहिए। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी कोई घटना न हो।