{"_id":"5a3ab9c64f1c1b502b8b5be8","slug":"191513798086-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही महिला ने पिता की राइफल से खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही महिला ने पिता की राइफल से खुद को गोली मारी, मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। पौनी तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले भारख क्षेत्र में एक महिला ने अपने पिता की राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डबल बैरल राइफल की गोली महिला महिला के गले को चीरते हुए सिर के पिछले हिस्से से निकल गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतका जुपिंदर कौर की करीब एक साल पहले ही मायके से कुछ ही दूरी पर रहने वाले सरबजीत सिंह से शादी हुई थी।जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जुपिंदर मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज जुपिंदर के कमरे की तरफ से सुनाई दी। परिवार के सभी सदस्य हड़बड़ा कर उधर भागे तो जुपिंदर अचेत खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
उसके पास ही पिता परमजीत सिंह की डबल बैरल राइफल भी पड़ी थी। जुपिंदर की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। पौनी पुलिस की एक टीम ने मृतका के शव को और राइफल को कब्जे में लिया।
एसएचओ संजय अबरोल के अनुसार मृतका के शव को उनके परिजनों को जरूरी औपचारिकताओं के बाद सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।