{"_id":"5717c87a4f1c1b13538b4a26","slug":"central-government-gave-500-crore-for-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने रियासत में पुलों के लिए 500 करोड़ दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने रियासत में पुलों के लिए 500 करोड़ दिए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ब्रिज
- फोटो : Demo Pic.
रियासत में पुलों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्रीय परिवहन तथा हाईवे मंत्रालय ने सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत यह राशि जारी करने की जानकारी रियासत की सरकार को दी है।
रियासत के पब्लिक वर्क्स मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने शहरी, ग्रामीण तथा दूरदराज इलाकों की जरूरतों के मुताबिक एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने को कहा है।
जेकेपीसीसी के एमडी तथा आरएंडबी के चीफ इंजीनियर को उन्होंने हिदायत दी है कि परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय में जल्द डीपीआर जमा किया जाए। वीरी ने बल दिया कि सभी प्रोजेक्ट को सीआरएफ के तहत लाया जाए ताकि दो साल की अवधि में इनका निर्माण हर हाल में पूरा हो जाए।
जेकेपीसीसी के एमडी दलीप थूसो ने बताया कि हाल ही में 2573.88 करोड़ की लागत से 271 प्रोजेक्टों को लिया गया है। इनमें से 26 पुलों का निर्माण कार्य चालू वित्त वर्ष में पूरा हो जाने की उम्मीद है।