{"_id":"10ec26d2-c704-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ceasefire-violations-by-pakistan-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर में फिर घुसने लगा पाक, बनाए पक्के बंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर में फिर घुसने लगा पाक, बनाए पक्के बंकर
सांबा/ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर दर्जनों पक्के बंकर और निगरानी टावर बना लिए हैं।
विज्ञापन
यही नहीं पाक सेना ने जीरो लाइन से कुछ दूरी पर सुरक्षा बांध का भी निर्माण कर लिया है। जबकि पाक सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर भी आपत्ति दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के अनुसार सीजफायर के दौरान पाक सेना की मदद से वहां के रेंजरों ने सीमा के कई पक्के बंकर बना लिए हैं। जीरो लाइन के निकट कई निगरानी टावर बनाए हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि पाक सेना को अब भारतीय सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी आसानी से हो सकेगी। भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
यही नहीं पाक सेना ने जीरो लाइन से कुछ दूरी पर सुरक्षा बांध का भी निर्माण कर लिया है। बांध पर घने वृक्ष भी लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार यदि भारतीय सीमा सुरक्षा बल अपने क्षेत्र में कोई विकास कार्य करते हैं तो पाक रेंजर उसका कड़ा विरोध करते हैं।
पिछले दिनों बाबा चांवलेयाल पोस्ट पर बाबा की दरगाह का विकास कार्य चल रहा था। पाक रेंजरों ने इस विकास कार्य का कड़ा विरोध किया था।
बाद में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बैठक हुई। इसमें पाक रेंजरों को बताया गया कि बाबा की मजार के लिए इमारत का निर्माण हो रहा है।
पाक रेंजर इससे पहले भी विकास कार्यों पर आपत्ति कर चुके हैं। पाक ने तो सीजफायर का उल्लंघन करके बंकर और टावर बना लिए, जबकि भारत को अपनी सीमा क्षेत्र में विकास कार्य करने से भी रोका जा रहा है।