{"_id":"66c9e18b4037c46cfd03f24f","slug":"case-registered-in-jammu-and-kashmir-for-adopting-hindu-religion-and-marrying-a-non-local-person-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: बारामूला में युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, गैर स्थानीय व्यक्ति से रचाई शादी; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: बारामूला में युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, गैर स्थानीय व्यक्ति से रचाई शादी; मामला दर्ज
Sat, 24 Aug 2024 07:05 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:05 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में एक युवती के लापता होने और गैर-स्थानीय व्यक्ति से शादी करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस थाने में की थी।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की एक लड़की ने धर्म परिवर्तन कर मुंबई के एक युवक से विवाह कर लिया। पुलिस ने घर वालों की शिकायत पर युवक के खिलाफ क्रीरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उत्तरी कश्मीर जिले के क्रीरी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी 16 अगस्त की सुबह से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो शुक्रवार को पता चला कि 19 अगस्त को उक्त लड़की ने धर्म परिवर्तन करने के बाद नवी मुंबई के सागर प्रदीप सिंह से शादी कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्या है बीएनएस की धारा 87
यह खंड भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2003) में अपहरण कर महिला को विवाह के लिए मजबूर करने आदि को कवर करता है।
पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट से बचने की दी सलाह
पुलिस ने पाया कि मामला सामने आने के बाद कुछ असामाजिक तत्व इस घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को सावधान करते हुए इससे बचने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि इस घटना के बारे में भ्रामक/भड़काऊ सामग्री साझा न करें। यदि ऐसी सामग्री साझा/पुनः पोस्ट की गई है तो उसे हटा दें।
विज्ञापन