Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी बस, चालक समेत 10 की मौत, 59 यात्री घायल
जम्मू में झज्जर कोटली के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीचे जा गिरी है। इसमें चालक सात लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#WATCH | J&K | A bus from Amritsar to Katra fell into a gorge in Jammu. As per Jammu DC, 7 peopled died and 4 critically injured; 12 others also sustained injuries.
— ANI (@ANI) May 30, 2023
Visuals from the spot. pic.twitter.com/iSse58ovos
बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़ा) जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सात से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।
सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।
CRPF, Police and other teams are also here. Ambulances were called & the injured were immediately rushed to hospital. Bodies have also been taken to the hospital. A crane is being brought here to see if someone is trapped under the bus. A rescue operation is underway. We are… pic.twitter.com/0H5FiJ2eQe
— ANI (@ANI) May 30, 2023
उपराज्यपाल ने जताया दुख, घायलों को हर संभव सहायता देने का निर्देश
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू के झज्जर कोटली में हुए दर्दनाक बस हादसे में लोगों की मौत से वह बेहद आहत हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।