{"_id":"571eff1a4f1c1b350da917c5","slug":"bsf-jawan-killed-his-wife-gandrbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस राइफल से बीएसएफ के जवान ने की पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस राइफल से बीएसएफ के जवान ने की पत्नी की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सत्रीना गांव में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे तो उसकी पत्नी को खून से लथपथ जमीन पर पाया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुलाम हसन चौहान बीएसएफ की 193 बटालियन में कांस्टेबल है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग राजस्थान में थी। वह हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि मौके से उसकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली गई है। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि दोनों के बीच हुई काफी देर तक कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और ट्रैफिक बहाल किया गया।
विज्ञापन