फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Boulder falls on moving bus; 2 dead, several injured.

जम्मू-भद्रवाह हाईवे पर दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरे बोल्डर, बस समेत कई वाहन चपेट में, दो की मौत; कई घायल

Mon, 20 Jul 2026 11:07 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 20 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रग्गी नाला में लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में एक यात्री बस और कई वाहन आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Boulder falls on moving bus; 2 dead, several injured.
बोल्डरों की चपेट में वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रग्गी नाला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिसकी चपेट में एक यात्री बस समेत कई वाहन आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

Boulder falls on moving bus; 2 dead, several injured.
बोल्डरों की चपेट में वाहन - फोटो : संवाद

बस संख्या JK02BA-4877 भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे रग्गी नाला के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। देखते ही देखते एक बड़ा पत्थर बस पर आ गिरा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ छोटे यात्री वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Boulder falls on moving bus; 2 dead, several injured.
बोल्डरों की चपेट में वाहन - फोटो : संवाद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी डोडा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Boulder falls on moving bus; 2 dead, several injured.
बोल्डरों की चपेट में वाहन - फोटो : संवाद

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए संबंधित राजमार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और सड़क को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें। वहीं, हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed