{"_id":"615008a7951ccc136d2e761f","slug":"bjp-state-president-assembly-elections-are-expected-to-be-held-early-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: अगले साल के शुरू में ही विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: अगले साल के शुरू में ही विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद
Sun, 26 Sep 2021 11:14 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:14 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि नेकां और पीडीपी को पुनर्विचार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या वे तालिबान, पाकिस्तान, लश्कर ए तोएबा चाहते हैं। आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं और देश के खिलाफ साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
ravinder raina
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जम्मू कश्मीर में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। आतंकवाद के समर्थक लोगों के साथ देश के कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे सरकारी कर्मी है, राजनेता हो या आम नागरिक। रैना ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने परिसीमन प्रक्रिया को शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए 50 से अधिक सीटों को जीता जाएगा। सरकारी कर्मियों की बर्खास्ती के मुद्दे पर नेकां और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए रैना ने कहा कि कानून सबसे लिए समान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री चंद्र शेखर ने कहा: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन वर्ष में 60 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
विज्ञापन
नेकां और पीडीपी को पुनर्विचार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या वे तालिबान, पाकिस्तान, लश्कर ए तोएबा चाहते हैं। आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं और देश के खिलाफ साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास को बढ़ावा मिला है।