{"_id":"62471a9f1b301932e4640a57","slug":"assistant-engineer-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-in-pahalgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: पांच हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, पहलगाम में बिल मंजूर करने के लिए मांगी थी रिश्वत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: पांच हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, पहलगाम में बिल मंजूर करने के लिए मांगी थी रिश्वत
Fri, 01 Apr 2022 09:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:01 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह पेशे से ठेकेदार है और उसने मनरेगा योजना के तहत काम किया है। इसमें खर्च राशि 98776 को मंजूर करने के लिए 5000 रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम ब्लॉक में ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता शकील अहमद डार को बिल पास करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी को शिकायत मिली थी कि पहलगाम ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग में तैनात सहायक अभियंता शकील अहमद डार शिकायतकर्ता से 98776 रुपये के लंबित बिल को पास करने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह पेशे से ठेकेदार है और उसने मनरेगा योजना के तहत काम किया है। इसमें खर्च राशि 98776 को मंजूर करने के लिए 5000 रुपये रिश्वत के रूप में मांग रहा था। एसीबी थाना अनंतनाग में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
एसीबी टीम ने जाल बिछाकर सहायक अभियंता शकील अहमद डार को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए गए।