फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   assembly session likely to be slow in jammu

जम्मू में विधानसभा सत्र होने की संभावनाएं मंद 

Sun, 10 Apr 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 10 Apr 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
assembly session likely to be slow in jammu
जम्मू कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : FILE

विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता का कहना है कि रियासती कैबिनेट ने अभी विधानसभा सत्र करवाने का कोई फैसला नहीं लिया है। दरबार मूव से जम्मू में कार्यालय बंद होने में कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में शीतकालीन राजधानी जम्मू में विधानसभा सत्र होने की संभावना न के बराबर है। 

विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के चार अप्रैल को रियासत की सत्ता पर आसीन होने के बावजूद विधानसभा सत्र पर राज्य सरकार कोई फैसला फिलहाल नहीं कर पाई है। जम्मू में दरबार मूव कार्यालयों के श्रीनगर शिफ्ट होने में अब गिने-चुने दिन ही रह गए हैं। ऐसे में यहां विधानसभा सत्र होने की संभावनाएं लगभग मंद हो गई हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र करवाने का फैसला रियासती सरकार की कैबिनेट को लेना होता है। कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेकर विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया जाता है। इसके बाद सत्र शुरू होने की तैयारी शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार विधानसभा सत्र से पूर्व पर्याप्त व्यवस्था के लिए करीब सप्ताह भर पहले राज्य सरकार को विधानसभा सचिवालय को सत्र की जानकारी देनी होती है। रियासती सरकार अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं ले पाई है। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में जम्मू में सचिवालय सहित दरबार मूव से जुड़े सभी कार्यालय बंद हो जाएंगे और मई महीने के पहले सप्ताह के सोमवार को श्रीनगर में खुलेंगे। 


ऐसे में जम्मू में अब सत्र होने की संभावना काफी कम है। हालांकि 11 अप्रैल को पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने के संकेत हैं। इस बैठक पर सत्र पर फैसला भी संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed