{"_id":"5ed1faed7093fe3f947db8d5","slug":"army-will-respond-with-bullet-to-china-and-citizens-with-wallet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को सेना देगी बुलेट से, नागरिक देंगे वॉलेट से जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन को सेना देगी बुलेट से, नागरिक देंगे वॉलेट से जवाब
Sat, 30 May 2020 11:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
संवाद न्यूज एजेंसी, लेह
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 May 2020 11:49 AM IST
सार
- लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच थ्री इडियट के असल फुनसुख ने छेड़ा अभियान
- मैगसायसाय अवार्डी सोनम के वीडियो को 24 घंटे में मिले करीब तीन लाख व्यूअर
विज्ञापन
सोनम वांगचुक
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म थ्री इडियट में जिस फुनसुख वांगड़ू का किरदार आमिर खान ने निभाया था, उसके असल जिंदगी के हीरो सोनम वांगचुक ने चीन को सबक सिखाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन में तनाव के बीच सोनम वांगचुक ने ‘सेना देगी बुलेट से, नागरिक देंगे वॉलेट से जवाब’ अभियान चलाया है। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मैगसायसाय से सम्मानित वांगचुक ने सिंधु नदी किनारे एक वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में अपलोड किया है। यू-ट्यूब पर इस वीडियो को चौबीस घंटे के भीतर करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
वीडियो में सोनम ने कहा कि चीन में क्रांति के हालात हैं। उसने पहले दक्षिणी चीन सागर से सटे देशों से तनाव पैदा किया और अब अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए लद्दाख सीमा पर टकराव के हालात बना रहा है। सोनम ने ताजा हालात का जिक्र करते हुए कहा कि एलएसी के पास पहले चीन के लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दिए और उसके बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान दिखाई दिए हैं। यह एलएसी के हालात बयां करते हैं।
विज्ञापन
सोनम ने कहा कि अमूमन लोग सोचते हैं कि सेना चीन को जवाब दे देगी, लेकिन चीन के मामले में सेना से बड़ा जवाब जनता दे सकती है। सोनम ने कहा कि हर साल चीनी सामान के लिए भारतीय नागरिक चीन को पांच लाख करोड़ रुपये देते हैं। वर्तमान में चीन पर घरेलू हालात का जबरदस्त दबाव है। लिहाजा ‘सेना देगी बुलेट से, नागरिक देंगे वॉलेट से जवाब’ अभियान को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू समेत देशभर में चलाना होगा।
विज्ञापन
शिक्षा में सुधार, नवोन्मेष से बनाई पहचान
सोनम वांगचुक को शिक्षा में नवोन्मेष और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए अलग पहचान मिली है। सोनम ने आईस स्तूप के रूप में कृत्रिम ग्लेशियर से जलसंरक्षण का मॉडल तैयार किया। उनके ‘आई लिव सिंप्ली’ अभियान को दुनिया भर में बड़े स्तर पर अपनाया गया। सोनम से प्रेरित होकर वर्ष 2009 में बनी थ्री इडियट फिल्म ने उन्हें और शोहरत दिलाई। 2018 में सोनम को रेमन मैगसायसाय अवार्ड दिया गया।