फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Army Captured Pakistani Boy On Loc In Gulpur Sector Of Poonch Jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सीमा पार कर घुसे पाकिस्तानी लड़के को सेना ने पकड़ा

Tue, 24 Aug 2021 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Aug 2021 03:44 PM IST
सार

सेना ने पुंछ में एलओसी पार कर आए पीओके(पाक अधिकृत कश्मीर) के एक लड़के को पकड़ा है।

विज्ञापन
Army Captured Pakistani Boy On Loc In Gulpur Sector Of Poonch Jammu and kashmir
LOC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी पार कर आए पीओजेके(पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) के एक लड़के को पकड़ा है। जिसकी पहचान ख्याम मकसूद पुत्र मकसूद अहमद निवासी पीओजेके के रूप में हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारत आ गया।

विज्ञापन


इससे पहले नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ गुलपुर सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुस आए तीन नाबालिगों को शुक्रवार को तोहफे और मिठाइयां देकर वापस भेजा गया था। सेना की गोरखा रेजिमेंट ने दो सगे भाइयों सहित तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरें: क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा    
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 4.20 बजे सेना की गोरखा रेजिमेंट के मेजर अमित और नायब तहसीलदार मोहम्मद रशीद चौहान की अगुवाई में तीनों बच्चों को लेकर चक्कां दा बाग पहुंचे। सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजिमेंट के मेजर वाहिद और मेजर सज्जाद की अगुवाई में बच्चों को पाकिस्तानी सेना के माध्यम से उनके परिजनों के हवाले किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed