फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Apni Party Chief: Government should create a conducive environment for open participation in the political process

अपनी पार्टी प्रमुख: राजनीतिक प्रक्रिया में खुली भागीदारी के लिए अनुकूल माहौल बनाए सरकार

Tue, 31 Aug 2021 04:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 31 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी बोले, ऐसा माहौल हो कि जमीनी स्तर के लोग भी शामिल हों। पीएजीडी पर कसा तंज, बोले-370 की बहाली के मूल एजेंडे को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Apni Party Chief: Government should create a conducive environment for open participation in the political process
अल्ताफ बुखारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

विस्तार

अपनी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की सरकार से मांग की है ताकि राजनीतिक दल खुलकर भागीदारी कर सकें। राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसलिए ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए ताकि यहां काम करने वाले हर राजनीतिक दल के लोग स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ें, अपना संदेश स्वतंत्र रूप से दें। साथ ही जमीनी स्तर के लोग भी राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लें।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करेगा। मैं आशावादी हूं कि भारत सरकार इसे बहाल करेगी। न केवल संसद बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से इसकी प्रतिबद्धता जताई गई है।
विज्ञापन


पीएजीडी की आलोचना करते हुए कहा कि क्या वह लोगों के साथ किए गए अपने वादों को भूल गया है। पीएजीडी ने पीएम के साथ सर्वदलीय और विपक्षी दलों के साथ दो बैठकें की हैं, लेकिन दोनों ही बैठकों में क्या आपको कहीं 370 दिखा? यह इंगित करता है कि गठबंधन ने अपने मूल एजेंडे को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी ने जो भी वादा किया है उसके लिए प्रतिबद्ध है। बुखारी ने भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ  त्वरित कार्रवाई की भी मांग करते हुए कहा कि सरकार को राजनीतिक वर्ग से यह प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed