एनआईटी छात्रों से मिलने श्रीनगर पहुंचे अनुपम खेर को एयरपोर्ट पर रोका गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी श्रीनगर पर सियासत लगातार जारी है। रविवार को एनआईटी छात्रों से मिलने जा रहे अभिनेता और भाजपा सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
#Visuals: Anupam Kher stopped at Srinagar airport by J&K police officials & asked not to visit #NITSrinagar pic.twitter.com/4kU8dmznCq
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016विज्ञापन
अनुपम खेर एनआईटी छात्रों के समर्थन में उनसे मिलने जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने उनसे कहा कि वह एनआईटी कैंपस का दौरा न करें। अनुपम खेर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर वे कहते हैं कि यह लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन है तो मैं कहना चाहूंगा कि लाखों लोग यूनिवर्सिटी जाते हैं, यह सार्वजनिक स्थल है, वे मुझे क्यों रोक रहे हैं।'
If they say this is a law & order situation,I'll say millions of ppl go to univ, it's an open place,why should they stop me- Anupam Kher
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
उन्होंने कहा, ‘मैं वहां समस्या पैदा करने नहीं जा रहा था, बल्कि एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को सपोर्ट करने जा रहा था। आपको बता दें कि अनुपम खेर भी कश्मीरी मूल के हैं और कई बार कश्मीरी पंडितों का मुद्दा उठाते रहे हैं।
Not going there to create probs.Just going there to give them (#NITSrinagar students) a sense of warmth- Anupam Kher pic.twitter.com/6A8ObA8KIb
— ANI (@ANI_news) April 10, 2016
इससे पहले अनुपम खेर ने कहा था कि एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को नैतिक समर्थन देना बेहद जरूरी है और वह एक भारतीय नागरिक के नाते एनआईटी के छात्रों से मिलने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं।