{"_id":"48265390-f10a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"amarnath-yatri-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा रुकने से श्रद्धालु निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा रुकने से श्रद्धालु निराश
जम्मू ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के रामबन हिंसा के बाद कश्मीर के बिगड़े हालातों के चलते शुक्रवार को
विज्ञापन
रोकी गई अमरनाथ यात्रा शनिवार को भी शुरू नहीं हो पाई। हिंसक घटनाओं और
कर्फ्यू ने भक्तों के अरमानों पर पानी फेर दिया।
बाबा बर्फानी के जो भक्त पहले ही नुनवन और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंच चुके थे, उन्हें ही पवित्र गुफा तक जाने की इजाजत दी गई। हिमलिंग के दर्शन कर लौटने वाले भक्तों को भी आधार शिविरों में रोक लिया गया है।
बाबा बर्फानी के समय से पहले लुप्त होने से निराश भक्तों को पवित्र गुफा तक भी न पहुंच पाने से बेहद निराशा है। यात्रा पर आए अनेक श्रद्धालु शुक्रवार को जम्मू से ही वापस लौट गए।
इतनी रुकावट के बावजूद शुक्रवार को 8,553 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। अब तक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,85,341 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
दस हजार से अधिक श्रद्धालु नुनवन और बालटाल आधार शिविरों में फंसे हैं। कश्मीर में लागू कर्फ्यू और कई स्थानों पर हुए उग्र प्रदर्शनों के बाद यात्रा को स्थगित करने फैसला लिया। इस दौरान मुंबई के एक श्रद्धालु हर्षद ठाकुर की हार्ट अटैक से बालटाल आधार शिविर में मौत हो गई।
28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह हो गई है। श्राइन बोर्ड के सीईओ नवीन चौधरी के मुताबिक सुबह बालटाल और पहलगाम से किसी भी वाहन को जम्मू की ओर जाने नहीं दिया गया।
आधार शिविरों में फंसे श्रद्धालुओं का पूरा खयाल रखने की विशेष हिदायतें कैंप निदेशकों को दी गईं।