{"_id":"94e283c09b1dabfaca284cd083bd7e58","slug":"amarnath-yatra-jammu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गए 4 और श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर गए 4 और श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के लिए आए चार और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सीने में दर्द होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा शिविर लाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हृदय गति रुकने से हो रही मौतों की संख्या बढ़ने लगी है। अभी तक विभिन्न कारणों से बीस यात्रियों की मौत हो चुकी है। गत 28 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को बरारी मार्ग के पास 62 वर्षीय गोपाल चंद्र दास निवासी कोलकाता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक अन्य श्रद्धालु जसवंत रैणा (55) निवासी गुवाहटी की पंजतरणी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई।
विज्ञापन
इसी तरह पवित्र गुफा के पास बरथन बाबन (63) निवासी पुणे को दिल का दौरा पड़ने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र लाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
एक अन्य श्रद्धालु पारसनाथ (56) निवासी बिहार की शेषनाग के पास मौत हुई। सभी शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।