फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   air strip built on polo ground in kishtwar

किश्तवाड़ के चौगान मैदान पर बनेगी हवाई पट्टी

Sat, 14 May 2016 02:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 May 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
air strip built on polo ground in kishtwar
air strip - फोटो : File Photo

किश्तवाड़ के चौगान मैदान पर 900 मीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इसके लिए 30 कनाल भूमि का अधिग्रहण जल्द किया जाएगा। हवाई पट्टी बनने से दूरदराज इलाकों के लोगों को लाभ मिलेगा। परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, लोक निर्माण, राजस्व राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


चौगान में बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि हवाई पट्टी निर्माण की योजना लंबे समय से अटकी थी। अब इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। प्रयास किया जा रहा कि हवाई पट्टी को ज्यादा क्षमता का बनाया जाए।
विज्ञापन


900 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ाई के साथ प्रस्तावित हवाई पट्टी पर कुल 2.75 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र विकास निधि और संसदीय क्षेत्र विकास निधि से 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, ताकि निर्माण को जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने दूरदराज इलाकों की उपेक्षा की। यही वजह है कि अधिकांश इलाकों के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही।

उन्होंने कहा कि केंद्र उदारता के साथ राज्य को वित्तीय मदद कर रहा है। ऐसे में लोगाें को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर उनका लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed