फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Afzal Guru death anniversary

तनाव के बीच गुजरी अफजल गुरु की पहली बरसी

Mon, 10 Feb 2014 12:19 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 10 Feb 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
Afzal Guru death anniversary
अफजल गुरु की पहली बरसी पर अलगाववादी संगठनों द्वारा रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया गया था। दिन भर तनाव का माहौल बना रहा। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


मैसूमा के डाउन टाउन इलाके में पथराव हुआ। अन्य कुछ एक इलाकों में भी मामूली हिंसा होने की सूचना है। जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे विधायक इंजीनियर रशीद और जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दिनभर घाटी के अधिकतर इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात होने के चलते कर्फ्यू जैसे हालात रहे। अलगाववादी संगठनों द्वारा संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की पहली बरसी पर घाटी भर में विरोध प्रदर्शन करने और जुलूस निकालने की रणनीति बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते प्रशासन की ओर से सख्त बंदोबस्त किए गए थे और कुछ पाबंदियां भी लगाईं गई थीं। अलगाववादियों के तीन दिन के बंद की घोषणा चलते सोमवार और मंगलवार को भी घाटी भर में रविवार की ही तरह सुरक्षा बंदोबस्त रहने से अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed